फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत ने चलाया अभियान, हटाए गए अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मधुबन नगर पंचायत के नहर मार्ग पर 20 लोगों द्वारा अवैध अतिक्रमण कर स्थाई कब्जा कर लिया गया था। जिसे शुक्रवार को चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया एवं ईओ मुकेश कुमार चौधरी के मौजूदगी में जेसीबी लगाकर हटाया गया । वर्तमान में नहर मार्ग पर नगर पंचायत सीसी रोड एवं नाली निर्माण का कार्य करा रहा है। स्थाई अतिक्रमण कर मार्ग को कब्जा किए जाने से निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसके बाद जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने स्थाई अतिक्रमण हटाने के साथ ही नाली तोड़ कर मानक के अनुरूप बनाने का निर्देश दिया था। नगर पंचायत ने एक सप्ताह में अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए अतिक्रमणकारियों को नोटिस भी दिया था लेकिन इनके कानों पर जू तक नहीं रेंगा। जिसके बाद नगर पंचायत जेसीबी लगा कर 20 अवैध कब्जेदारों को हटवाया । इस दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें