फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने ध्वस्त किया पोखरी पर अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन ने पोखरी पर किए गए अवैध कब्जे को शनिवार को उप जिला अधिकारी और पुलिस के मौजूदगी में ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला भीरा वार्ड नंबर 14 में 11 लोगों ने पोखरी पर अतिक्रमण कर लिया था । इसे खाली कराने के लिए नगर पंचायत प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस देने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव ने इस मामले को उप जिला अधिकारी के संज्ञान में लाया। उप जिला अधिकारी अखिलेश सिंह यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंच कर नगर प्रशासन तथा पुलिस की मौजूदगी में पोखरी पर अतिक्रमणकारियों के कब्जों को जेसीबी से ढहा दिया। इस मौके पर पुलिस चौकी प्रभारी लाल बहादुर प्रसाद ,प्रदीप मिश्रा, धर्म प्रसाद आदि नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें