फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: भतीजी के चक्कर में मेरा पति, जमीन भी कर दी रजिस्ट्री...

विज्ञापन
परिवार परामर्श की बैठक में सदस्यों को समस्याएं सुनाते लोग : सोर्स पुलिस विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
मऊ। मैं अपने संयुक्त परिवार को साथ लेकर चलने में यकीन रखने वाली महिला हूं, लेकिन मेरी इस अच्छी सोच ने मेरे परिवार को तोड़ दिया। जिस भतीजी को मैंने बेटी समझकर अपने साथ साथ रखा, उससे ही मेरे पति का चक्कर चलने लगा है...। यह गुहार रविवार को पुलिस लाइन में आयोजित परिवार परामर्श की बैठक में सरायलखंसी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कही। बोली कि मेरा पति न केवल भतीजी को रख लिया है बल्कि मेरे हक की जमीन भी उसके नाम कर दी है। इतना ही नहीं अब मेरा पति मुझे ही नहीं, अपने बच्चों को भी साथ रखने में रुचि नहीं दिखाता। सदस्यों ने महिला को अगली सुनवाई में अपने पति और भतीजी को साथ लाने की बात कही। वहीं एक युवक ने शिकायत की कि उसकी शादी को अभी कुछ महीने ही हुए हैं, उसकी पत्नी और उसके मायके के लोग उसे अपने परिवार के अलग रहने को लेकर दवाब बना रहे हैं। बताया कि जब वह इसे लेकर अपनी पत्नी को समझाने का प्रयास करता है तो उसकी पत्नी उसे कभी घर छोड़ने तो कभी सुसाइड करने की धमकी देती है। इससे पहले सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक चली बैठक में 40 मामले पेश हुए। इसमें तीन दंपती आपसी गिले शिकवे भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए। जबकि पांच फाइलें बंद कर दी गईं। वहीं एक मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में पदाधिकारी अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद और एसआई मधु शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें