फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमजान की तैयारियों में जुटे मुस्लिम

विज्ञापन
रमजान माह को लेकर खजूर और फल की खरीदारी करते मुस्लिमबंधु।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रमजान का मुबाकर माह शुरू होने में चंद दिन हैं। ऐसे में मस्जिदों में जहां साफ सफाई शुरू हो गई है तो वहीं घरों में भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चांद रात से विशेष नमाज तरावीह शुरू हो जाएगी। बाजारों में भी सहरी और इफ्तार के लिए सामानों की खरीदारी हो रही है। रमजान को लेकर रोजेदारों में उत्साह का माहौल है। साल के 12 महीनों में रमजान का सबसे अफजल माना जाता है। इस माह में की गई इबादत का सवाब कई गुना मिलता है। यही वजह है कि लोग इबादत को लेकर गंभीर रहते हैं। चांद दिखते ही मस्जिदों में एक माह तक चलने वाली तरावीह की विशेष नमाज शुरू हो जाती है। मस्जिदों में रमजान को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। जहां चटाई आदि की व्यवस्था हो रही है तो वहीं वजू खानों को भी दुरुस्त कराया जा रहा है। ताकि इबादतगारों को कोई परेशानी न हो। घरों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। महिलाएं सहरी और इफ्तार के सामानों की खरीदारी में जुट गई हैं। घरों में भी इबादत के इंतजाम किए जा रहे हैं। रोजा खोलने के लिए बाजार में खजूर भी आ गए हैं। इसमें कई किस्म के खजूर है, खासकर रोजेदारों को कीमिया, क्राउन, लंबा दाना सबसे ज्यादा पसंद है। मुफ्ती अनवर अली ने बताया कि चांद दिखने के अगले दिन रमजान शुरू होगा। दो अप्रैल को चांद नजर आता है तो तीन अप्रैल को पहला रोजा रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें