फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नगरपालिककर्मियों ने चलाया डोर टू डोर अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका परिषद की तरफ से कूड़ा कलेक्शन के लिए डोर टू डोर अभियान शुरू किया गया है। अभियान के प्रथम दिन नगरपालिका कर्मियों ने घर-घर जाकर आम जनमानस को तक डोर टू डोर अभियान में सहभागिता के लिए प्रार्थना की। साथ ही झांकी की शक्ल में पालिका की गाड़ियों से रैली निकाल कर सूखा व गीला कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने के लिए आम लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पालिका के सफाई मित्रों ने जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी। आमजन को चिकनगुनिया, डेंगू, मलेरिया आदि जनित रोगों से बचाव के लिए भी जागरूक किया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में डोर टू डोर अभियान प्रारंभ किया गया है। यह अभियान तीन चरणों में (प्रार्थना-सहमत-चालान) चलाया जाएगा।
इसका उद्देश्य प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे तक शत प्रतिशत सोर्स सेग्रीगेशन सहित पूर्णतया डोर टू डोर वेस्ट (कूड़ा) कलेक्शन सुनिश्चित करना है। कहा कि अभियान के प्रथम चरण में 15 फरवरी तक पालिका कर्मी 10-तक डोर टू डोर अभियान में लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उक्त अभियान में आम जन से अपनी सहभागिता देने के लिए प्रार्थना करेंगे। साथ ही लोगों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन से होने वाले लाभों के बारे में अवगत कराएंगे। द्वितीय चरण 16 फरवरी से तीन मार्च तक तथा चार मार्च से 31 मार्च तक तीसरे चरण के तहत गंदगी फैलाने वालों को सबक सिखाया जाएगा। गंदगी फैलाने वाले को चिह्नित करते हुए चालान करते हुए उनपर जुर्माना लगाया जाएगा।
इस मौके पर पालिका के सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार व स्वच्छ भारत मिशन के डीसी मनीष सिंह, डीपीएम पीयूष सिंह सहित पालिका के सफाई नायक व पालिका के सफाईकर्मी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें