फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार के करीबी का करोड़ों का काम्पलेक्स कुर्क

विज्ञापन
नगर के जहांगीराबाद में फातिमा काम्पलेक्स को कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान विलाप करते उसके माल? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी हाजी मुख्तार के करोड़ों की लागत से बने फातिमा कॉम्प्लेक्स को मंगलवार को प्रशासन ने कुर्क कर लिया। आरोप है कि सराय लखंसी थाना क्षेत्र के आदेडीह बिचला निवासी हाजी मुख्तार ने इसे अपराध से अर्जित की गई राशि से बनवाया है। प्रशासन ने कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 12 करोड़ 96 लाख की बताई है। संगठित अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवननाथ त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर धनंजय मिश्रा और एसडीएम सदर के नेतृत्व में पुलिस फोर्स जहांगीराबाद स्थित फातिमा कॉम्लेक्स पहुंची और उसे कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की। इससे पूर्व पुलिस ने डुगडुगी पिटवा कर मुनादी भी कराई। मालूम हो कि कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक ने 20 अगस्त को संस्तुति पत्र आख्या सहित जिलाधिकारी को भेजा था जिस पर डीएम ने 22 अगस्त को इस अचल सम्पत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया। हाजी मुख्तार करीब दो दशक से अपराध में संलिप्त है तथा मुख्तार अंसारी के आपराधिक बल का लाभ लेकर अर्जित किये गये अवैध धन से अपने व अपनी पत्नी फातिमा के नाम से जमीन खरीद कर उक्त कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया। जिसका कुल रकबा 1299.6 वर्गमीटर है। मुख्तार के खिलाफ थाना सरायलखंसी में पांच मुकदमें दर्ज हैं।

नगर के जहांगीराबाद में फातिमा काम्पलेक्स को कुर्क करने की कार्रवाई के दौरान माइक से सूचना देते ए?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें