फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए दिनेश कुमार चौरसिया की कोर्ट में मंगलवार को राम सिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्या के मामले में आरोपी मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की। एडीजीसी फौजदारी राणाप्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर मुख्तार को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट मे तलब कर न्यायमित्र नियुक्त करने का अनुरोध किया। वही मुख्तार अंसारी की ओर से वकालतनामा दाखिल किया गया। जिस पर एडीजे ने एडीजीसी का प्रार्थना पत्र निस्तारित कर दिया। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपिय़ो के विरुद्ध दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूर्ण हो चुकी है। पत्रावली में बहस होना है। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तारीख तय की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें