फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम सिंह मौर्या की हत्या के मामलों में मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रामसिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्या के मामले में शुक्रवार को बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए दिनेश कुमार चौरसिया ने सुनवाई के लिए दस फरवरी की तिथि तय की। मामला थाना दक्षिणटोला क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर पांच नामजद और कुछ अज्ञात हत्यारोपिय़ो के विरुद्ध दक्षिण टोला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगा सिपाही सतीश की तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूर्ण हो चुकी है। पत्रावली मे बहस होना है। लेकिन मुख्तार अंसारी की ओर से प्रार्थना पत्र देकर आरक्षी राजेंद्र यादव, संतोष सिंह व राजेंद्र प्रसाद को सफाई साक्ष्य के लिए तलब किए जाने की मांग की गई हैं। जिसपर विशेष न्यायाधीश ने सुनवाई के लिए 10 फरवरी की तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें