फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गैंगेस्टर मामले में मुख्तार अंसारी की वीसी से हुई पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के मामलों में बृहस्पतिवार को मुख्तार अंसारी की बांदा जेल से वीडियो कान्फ्रेंसिंग से कोर्ट में पेशी हुई। मामले में साक्ष्य की कार्रवाई चल रही है। जिसमें तत्कालीन निरीक्षक सुरेश चंद मिश्रा साक्ष्य के लिए उपस्थित हुए उनकी जीरह पूर्ण होने के बाद विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए दिनेश चौरसिया ने मामले में 25 अक्टूबर की तिथि तय की। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार, राम सिंह मौर्य और सिपाही सतीश की हत्या के मामले को आधार बनाकर मुख्तार अंसारी व अन्य के विरुद्ध तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह की तहरीर पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए की कोर्ट में विचाराधीन है। जिसमें साक्ष्य की कार्रवाई चल रही है। तत्कालीन निरीक्षक सुरेश चंद मिश्रा कोर्ट में उपस्थित हुए, उनकी जिरह पूरी हुई। विशेष न्यायाधीश ने मामले में 25 अक्तूबर की अगली तिथि नियत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें