मऊ। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट/एमपी एमएलए कोर्ट श्वेता चौधरी की कोर्ट में सोमवार को बांदा जेल में बंद पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के असलहा मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। कोर्ट ने अगली पेशी के लिए 13 जुलाई की तिथि तय की। अभियोजन के अनुसार, दक्षिण टोला थाना में तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों को आरोपी बनाया गया। मामले में आरोप तय होना है। अधिवक्ताओं के हड़ताल के चलते कार्रवाई नहीं हो सकी। एसीजेएम ने मामले में सुनवाई के लिए 13 जुलाई तय की। वही दक्षिण टोला थाना क्षेत्र के गैंगस्टर एक्ट के मामले में भी मुख्तार अंसारी की पेशी विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए दिनेश कुमार चौरसिया की कोर्ट में होनी थी। लेकिन लिंक न मिल पाने के कारण पेशी नहीं हो सकी। विशेष न्यायाधीश ने मामले में सुनवाई के लिए 14 जुलाई की तिथि नियत की।