मऊ। राम सिंह मौर्या व सिपाही सतीश की हत्या के मामले में बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुई। विशेष न्यायाधीश एमपी /एमएलए के अवकाश पर होने के चलते बहस नहीं हो सकी। बहस के लिए 21 सितंबर की तिथि तय की गई। मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, वादी मुकदमा अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया था। आरोप है कि 19 मार्च 2010 को अजय प्रकाश सिंह उर्फ मुन्ना सिंह की हत्या के मामले के गवाह राम सिंह मौर्य और उनकी सुरक्षा में लगे सिपाही सतीश की पुराने एआरटीओ कार्यालय के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो चुकी है। पत्रावली में बहस होना था।