फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर एक्ट में वीसी से हुई मुख्तार अंसारी की पेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट दिनेश कुमार चौरसिया के न्यायालय में सोमवार को गैंगस्टर एक्ट में बांदा जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। इस मामले में एक आरोपी पंकज फरार चल रहा है जिसके चलते पत्रावली हाजिरी में चल रही है। मामला दक्षिण टोला थाना क्षेत्र का है। मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह तथा एडीजीसी फौजदारी राणा प्रताप सिंह और नंदलाल भारती को सुनने के बाद एडीजे ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 जून की तिथि नियत की है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष दक्षिण टोला संदीप सिंह की तहरीर पर गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज हुआ। इसमें दक्षिणटोला थाना क्षेत्र अंतर्गत राम सिंह मौर्य और सिपाही सतीश की हुई हत्या को आधार बनाते हुए मुख्तार अंसारी व अन्य को आरोपी बनाया गया था। मामला विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट में विचाराधीन चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें