फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के करीबी की तीन करोड़ से अधिक की जमीन कुर्क

विज्ञापन
रायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां मं मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की गैंगेस्टर एक्ट में संप? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के करीबी की परदहां के सरवां में तीन करोड़ 15 लाख की जमीन को बुधवार को कुर्क किया। इस दौरान काफी संख्या में सुरक्षा बलों के साथ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर सुबह एसपी सिटी धनंजय मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन सराय लखंसी थाना क्षेत्र के सरवां पहुंचे और वहां के निवासी तथा मुख्तार अंसारी के करीबी बैजनाथ यादव की तीन करोड़ 15 लाख की अवैध धन से अर्जित की गई जमीन के कुर्की की कार्रवाई की।जिलाधिकारी ने बताया कि कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है। बताया कि बैजनाथ यादव के खिलाफ थाना सरायलखंसी में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसने ग्राम सरवां स्थित आराजी संख्या 797 रकबा 58 कड़ी, आराजी संख्या 1449 रकबा 269 कड़ी एवं आराजी संख्या 1109 रकबा 53 कड़ी की जमीन अवैध रूप से कमाए गए धन से खरीदी थी। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के आदेश पर जनपद में गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत अवैध तरीके से अर्जित किए गए धन के प्रयोग से निर्मित चल/अचल संपत्तियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जनपद में ऐसे सभी लोगों का चिह्नीकरण किया जा रहा है,जो अवैध कार्यो में लिप्त है एवं जिनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने के पर्याप्त आधार मौजूद हैं। ऐसे में जिन्होंने अवैध तरीके से अर्जित धन से बड़ी संख्या में चल एवं अचल संपत्तियां खड़ी की है। ऐसे सभी लोगों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें