फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कल से शुरू होगा मोहर्रम, दो माह 10 दिन तक रहेगा शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मोहर्रम का आगाज 16 जून से होगा। इसके साथ ही मातम और गम का दौर शुरू हो जाएगा। खासकर शिया समुदाय में करबला के शहीदों की याद में दो माह 10 दिन तक शोक मनाया जाएगा। इस दौरान घरों में खुशी के कार्यक्रम स्थगित रहेंगे और काला झंडा फहराया जाएगा। सभी लोग काला वस्त्र भी धारण करेंगे। साथ ही पकवान और अन्य उत्सवी आयोजन नहीं किए जाएंगे। मौलाना नसीमुल हसन ने बताया कि मोहर्रम का महीना हजरत इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की करबला में हुई शहादत की याद दिलाता है। उनकी कुर्बानी को याद करते हुए पुरुष और महिलाएं काले वस्त्र धारण कर शोक व्यक्त करती हैं। महिलाओं द्वारा साज-शृंगार, आभूषण एवं अन्य सजावटी वस्तुओं का प्रयोग भी इस अवधि में नहीं किया जाता है। मजलिसों में नौहा और मर्सिया पढ़े जाएंगे और अकीदतमंद मातम कर इमाम हुसैन को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मौलाना अहमद अब्बास ने बताया कि करबला का संदेश केवल एक समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सत्य, न्याय, मानवता और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए लोग शोक के साथ इमाम हुसैन और उनके साथियों की कुर्बानियों को याद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें