कोपागंज नगर पंचायत में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच खेलते खिलाड़ी।संवाद
कोपागंज नगर पंचायत कोपागंज में आयोजित ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट के पांचवें दिन बुधवार को मुबारकपुर स्पोर्टिंग क्लब और गोरखपुर स्पोर्टिंग क्लब के बीच मुकाबला खेला गया।
इसमें मुबारकपुर स्पोर्टिंग क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से जीत दर्ज की और क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच की शुरुआत से ही मुबारकपुर की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। खिलाड़ियों के बेहतरीन तालमेल और तेज आक्रमण के सामने गोरखपुर की टीम संघर्ष करती नजर आई।
गोरखपुर की टीम ने कई बार गोल करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सकी। वहीं मुबारकपुर स्पोर्टिंग क्लब ने चार शानदार गोल कर एकतरफा जीत दर्ज की।
मैच के दौरान बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया।