फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी प्रतियोगिता में अनुशिका, नमिता अव्वल

विज्ञापन
नगर के चकमेंहदी स्थित चन्द्रा पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता में राखी बनाने के बाद उस? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर के चंद्रा पब्लिक स्कूल में बुधवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक राखी बनाकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। कालेज के प्रबंधक एडवोकेट विजय बहादुर पाल तथा प्रधानाचार्य केसी पीटर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में कक्षा सात की अनुशिका सिंह को प्रथम स्थान, कक्षा छह की राधिका पाल को द्वितीय स्थान तथा छह की शीतल मिश्रा को तृतीय स्थान हासिल हुआ। वहीं सीनीयर वर्ग में कक्षा 10 की नमिता यादव पहले, कक्षा 12 बायोलॉजी की कृतिका कुशवाहा दूसरे और कक्षा 10 की श्रेया यादव को तीसरे स्थान पर रहीं। प्रबन्धक एडवोकेट विजय बहादुर पाल ने कहा कि रक्षाबंधन हमारे समाज को रिश्तों के मूल्यों का एहसास दिलाता है और समाज को एक सीख देता है। सभी त्यौहारों के पीछे उनका महत्व अर्थात कहानी छिपी होती है जो हमारे जीवन के मूल्य तथा महत्व को बताती है। प्रधानाचार्य केसी पीटर ने कहा कि प्रतियोगिता का प्रमुख उद्देश्य छात्र-छात्राओं के बीच भारतीय संस्कृति में भाई बहनों के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के महत्व को बताना और इसके प्रति छात्रों को जागरूक करना है। यह त्यौहार संबंधों को और मजबूत करता है। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्रधानाचार्य सविजा पीटर, विद्यालय की कोऑर्डिनेटर कंचन सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें