फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से ई-टिकटिंग बनाने वाले दो दुकानदारों को आरपीएफ ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/इंदारा। मऊ जंक्शन की आरपीएफ टीम ने सोमवार को अभियान चलाकर प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से ई-टिकट बनाने वाले दो दुकानदारों को इंदारा और मऊ से गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने इनके पास से करीब 80 हजार रुपये मूल्य के 47 टिकट बरामद किए। दोनों के खिलाफ रेल अधिनियम के संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। टिकट दलालों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें रंगे हाथों धरपकड़ करने के लिए यह अभियान आरपीएफ प्रभारी डीके राय के नेतृत्व में चलाया गया। राय ने बताया कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर की मदद से ई-टिकटिंग का कारोबार करने की शिकायत लगातार मिल रही थी। जिस पर सोमवार को एक टीम ने कोपागंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड से दीपक गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता को गिरफ्तार किया। इसके पास से प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर की मदद से 18 हजार 688 रुपये मूल्य के 17 टिकट बने हुए बरामद किए। इसमें 14 टिकट पर यात्रा होना तथा तीन पर यात्रा होना बाकी मिला। जबकि आरपीएफ प्रभारी डीके राय ने कोतवाली क्षेत्र के भीटी चौक से विक्की मद्देशिया पुत्र चुन्नू लाल को गिरफ्तार किया। इसके पास से 60 हजार 419 रुपये मूल्य के 30 टिकट मिले। जिसमें 22 टिकट का प्रयोग होना मिला, जबकि शेष पर यात्रा होनी शेष थी। आरपीएफ ने दोनों के विरुद्ध रेलवे अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक विजय यादव, केएम तिवारी, देवेंद्र कुमार, सुधीर कुमार राय, असलम अंसारी, मनोज कुमार सिंह, पुष्पराज, रामकृपाल यादव आदि आरपीएफ कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें