फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाला छठ: आज से शुरू होगा चार दिवसीय अनुष्ठान

विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर नगर के सहादतपुरा मार्केट स्थित दुकान से साड़ी की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो जाएगा। उस दिन व्रती नदी, तालाब, जलाशयों में स्नान कर अरवा चावल, सेंधा नमक, चना का दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कर श्री सूर्योपासना छठ अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे।नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में डाला छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पूजा में लगने वाले सामानों की खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया है। जलाशयों के घाटों पर बेदी बनाकर लोग उस पर अपना नाम व व्रती महिलाओं का नाम लिखकर अपनी जगह सुरक्षित करने में जुट गए हैं। मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. वीरेंद्र शुक्ल ने बताया कि डाला छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान गुरुवार से शुरू हो जाएगा। उस दिन व्रती नदी, तालाब, जलाशयों में स्नान कर अरवा चावल, सेंधा नमक, चना का दाल, कद्दू की सब्जी का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण कर श्री सूर्योपासना छठ अनुष्ठान की शुरुआत करेंगे।इसके साथ 36 घंटे तक नमक का त्याग कर व्रती शुक्रवार को खरना करेंगे। शुक्रवार की शाम पंचदेवता, नवग्रह देवता के साथ भगवान सूर्य देवता की पूजा आराधना की जाएगी। फिर खीर का भोग लगाया जाएगा। शनिवार को श्री सूर्य षष्ठी डाला छठ पर्व मनाया जाएगा। उस दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रविवार की रात्रि प्रतीक्षा के बाद रविवार को उगते सूर्य अर्घ्य अर्पण किया जाएगा। इसके बाद पारण के साथ अनुष्ठान का श्री सूर्योपोसना महाव्रत का समापन होगा। पर्व के मद्देनजर छठ पूजन से संबंधित बाजार में दुकानें सजने लगी है। व्रती के परिजन सूप, डाला, नारियल, गेहूं, घी, गुड, साड़ी, पूजा के बर्तन, पूजन सामग्री आदि खरीदने मे जुट गए हैं। मझवारा: डाला छठ पर्व के मद्देनजर बाजारों में दुकानें सजने लगी है। खरीद बिक्री का दौर शुरू हो गया है। नारियल 25 रुपये प्रति पीस, केला 80 रुपये दर्जन, दऊरी 100 रुपये पति पीस, सेव 50 से 70 रुपये किग्रा, सूपेली 35 से 50 रुपये प्रति पीस बिक रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें