फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सांसद ने ट्राईसाइकिल मामले पर लिया संज्ञान, डीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिला दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग की ओर से ट्राईसाइकिल को बांटने के बजाए कम्युनिटी हॉल के पिछले हिस्से में डंप के मामले पर सपा सांसद राजीव राय ने संज्ञान लिया है। मामले में डीएम को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की है। डीएम प्रवीण मिश्रा को भेजे पत्र में तीन सवाल उठाए हैं। पहला है कि यह ट्राईसाइकिलें कब खरीदी गई थीं, इन्हें कब किस निधि से खरीदा गया। यदि आवश्यकता नहीं थी तो क्यों खरीदी गई। दूसरा सवाल में सांसद ने पूछा है कि जब विभाग ने खरीदा तो दिव्यांगों को बांटा क्यों नहीं। तीसरा वितरण के बाद बची ट्राईसाइकिलों को सुरक्षित के बजाए खुले में रखने की क्यों जरूरत पड़ी। सांसद ने डीएम से मांग की है कि इस मामले में वह जांच कराएं। अमर उजाला ने 16 मार्च को कम्यूनिटी हॉल में डंप ट्राइसाइकिलों के संबंध में दर्जनों ट्राइसाइकिलें सड़ रहीं शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। वहीं इस खबर छपने के बाद दो दिन में विभाग ने आनन फानन में डंप 23 ट्राईसाइकिलोें को दिव्यांगों को वितरित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें