फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। घोसी कोतवाली के धरौली गांव के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अवधेश कुमार बागी के नेतृत्व में बुधवार को एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर को ज्ञापन सौंपा। इसमेें धरौली गांव निवासी युवक प्रदीप की हत्या का खुलासा करने की मांग की गई। साथ ही ज्ञापन में अल्टीमेटम दिया गया कि यदि 36 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो मजबूरन उन्हे आंदोलन करना होगा। सौंपे गए ज्ञापन में अवधेश बागी ने कहा कि बीते 30 नवंबर को धरौली निवासी प्रदीप की हत्या हो गई थी। घटना को दो सप्ताह से ज्यादा समय बीतने के बाद भी घोसी कोतवाली पुलिस हत्यारों को पकड़ने में नाकाम है। जब कि पूर्व में कोतवाली पुलिस ने जल्द पर्दाफाश की बात कही थी। इस को लेकर परिवारजनों के साथ क्षेत्र में लोगो मे रोष व्याप्त है। मांग किया कि हत्याकांड में शामिल आरोपियों को 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने, हत्या के कारणों का पर्दाफाश करने, 25नवम्बर को गुमशुदगी की सूचना पर किये गये कार्यवाही की जानकारी देने, परिवार के भरण पोषण के लिए कम से कम 20 लाख रुपये का मुवावजा देने आदि की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मृतक के पिता सुरेंद्र, मुखराम राजभर, लल्लन राजभर, सर्वेश कुमार, उषा देवी, मंगरी देवी, फूलमती देवी, घुनिया सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें