घोसी। स्थानीय कोतवाली के भेलऊर चंगेरी गांव में बच्चों के विवाद में मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भेलऊर चंगेरी गांव निवासी कलावती देवी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार शनिवार की दोपहर उसका पोता प्रतीक गांव के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। खेलने को लेकर गांव निवासी मनेश प्रजापति और प्रकाश गाली दे रहे थे। मना करने पर प्रतीक को मारने लगे। बचाने आई कलावती और बहु सुनीता को भी मारपीट कर घायल कर दिए। ग्रामीणों को आता देख जान से मारने की धमकी देते चले गए। संवाद