फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जमीन विवाद में सास और बहू को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर गांव में बीते शनिवार को जमीन विवाद में दो लोगों ने सास-बहु को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार की देर रात दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। गांव निवासी सुरेश का उसके पड़ोसी दीनानाथ से जमीन का विवाद चलता है। जमीन पर स्टे ऑर्डर के बावजूद शनिवार की सुबह लगभग छह बजे दीनानाथ और उसके बहनोई सरायलखंसी थाना क्षेत्र के परसपुरा निवासी हरिकेश कब्जा कर रहे थे। सुरेश के भाई की पत्नी रिंकी ने इसका विरोध किया। दोनों उसे मारने पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर उसे बचाने आई उसकी सास को भी विरोधियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। सुरेश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें