चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के हफीजपुर निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर उसके पुत्र को पीटने के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। अशोक राम द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार उसका पुत्र प्रदीप राम शुक्रवार की शाम गांव में अपने एक मित्र के घर गया थ। जब वह घर वापस आने लगा तो पुरानी रंजिश में गांव के चंद्रशेखर राम और पटलू राम ने रास्ते में रोककर पीटने लगे। मां निर्मला बिच बचाव करने पहुंची तो उसे भी पीटा।