फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दहेज हत्या में आरोपी मां और बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
दहेज हत्या के मामले में गिरफ्तार मां बेटा। - फोटो : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुआ आटो
विज्ञापन
मधुबन। स्थानीय थानाक्षेत्र के मनपरवा मोलनापुर गांव से रविवार की सुबह आठ बजे पुलिस टीम ने दहेज हत्या में आरोपी प्रमिला सिंह और अमित सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय में पेश किया। सुनवाई के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। प्रभारी सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि बलिया जिले के उभाव थानाक्षेत्र के सोनाडीह निवासी जीतेंद्र सिंह ने शनिवार को मधुबन थाने में तहरीर दी। बताया कि उनकी बेटी को उसके ससुराल के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। गांव में पूछताछ के बाद मामला सही पाया गया लेकिन आरोपी घर बंद कर भाग गए थे। मुखबिर की सूचना पर रविवार की सुबह दोनों मां-बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें