मोटर में उतरा करेंट, चलाने गए युवक की मौत
दुबारी/फतेहपुर मंडाव। रामपुर बेलौली थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली गांव में मंगलवार की सुबह खेत में लगे मोटर को चालू करने गए युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। काफी देर तक युवक के न लौटने पर परिजन जब खेत में पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। जानकारी के अनुसार रामपुर बेलौली गांव निवासी जितेंद्र यादव 29 पुत्र जयप्रकाश यादव मंगलवार की सुबह करीब दस बजे अपने खेत में सिंचाई करने के लिए लगे ट्यूबवेल पर मोटर चलाने गया हुआ था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो उसके परिजन वहां पहुंचे। यहां पाया कि जितेंद्र करेंट लगने से झुलसकर उसकी मौत हो चुकी है। घटना से मृतक की पत्नी कंचन यादव तथा उसके पिता जयप्रकाश तथा मॉ का रो रोकर बुरा हाल था।