फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों से ज्यादा युवा आ रहे कोरोना संक्रमण के चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ।जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है।बीते माह 31 दिसंबर 2021 तक जिले में सक्रिय मरीज की संख्या जहां एक थी, वहीं बृहस्पतिवार को 19 मरीज मिलने से यह संख्या 66 तक पहुंच चुकी है। बीते 14 दिन में मिले मरीजों में 70 फीसदी युवा है। कोरोना संक्रमण के चपेट में आए मरीजों की संख्या का ग्राफ देखे तो सबसे ज्यादा संक्रमित मरीजों की संख्या युवा वर्ग की है। संक्रमण की पहली लहर से लेकर अब तक 12 वर्ष तक आयु के 169 बच्चे संक्रमित मिल चुके है। सीएमओ डॉ. एसएन दुबे ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को लेकर जांच की गती बढ़ा दी गई है। आरआरटी टीमों द्वारा रेलवे स्टेशन, रोडवेज सहित दूसरे सार्वजनिक जगहों पर जांच की जा रही है। बताया कि संक्रमण की चपेट में हर वर्ग के लोग आ रहे है। बताया कि बृहस्पतिवार को 19 संक्रमित मरीज मिले, इससे जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 8 हजार 402 पहुंच गई। बोले कि वर्तमान में 66 सक्रिय मरीज है,इसमें 62 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण की पहली लहर से अब तक शून्य से 12 वर्ष तक 169 बच्चें इस महामारी की चपेट में आ चुके है। तीसरी लहर में गत दिनों दो बच्चे जो कि 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चें भी संक्रमित मिले है।आंकड़ों पर गौर करे तो अब तक मिले 8 हजार से ज्यादा मरीजों में बच्चों से अधिक युवा वर्ग इसके चपेट में ज्यादा चपेट में आया है।13 से 18 वर्ष तक 163 जबकि 19 से 45 वर्ष तक तक 5 हजार 157 लोग इस महामारी की जद में आ चुके है। वहीं इस दौरान 1476 महिलाएं संक्रमित हुई। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, बावजूद न तो जिले के सार्वजनिक स्थलों पर कोविड-19 गाइड लाइन का पालन होता नजर नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं जिला अस्पताल से लेकर महिला अस्पताल में भी बढ़ती रफ्तार के बाद भी स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्प डेस्क सक्रिय नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें