फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से पास हुए 305 से अधिक जनहित के प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगरपालिका बोर्ड की विशेष बैठक शनिवार को नगरपालिका कार्यालय के सभाकक्ष में हुई। बोर्ड बैठक में निर्माण और विकास से संबंधित 305 से अधिक जनहित के मुद्दों को बोर्ड के समक्ष प्रस्ताव के रूप में पेश किया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया। बोर्ड की बैठक में पहली बार मुख्य अतिथि नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा रहे। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने 19 लाख की लागत से पालिका कार्यालय के बाहरी भाग में रंगाई-पुताई, सीढ़ियों पर टाइल्सीकरण, समाधान दिवस हाल के कायाकल्प और सुुंदरीकरण के कार्याें का लोकार्पण किया। पालिकाध्यक्ष कार्यालय, अधिशासी अधिकारी कक्ष, कंप्यूटर कक्ष के साथ अन्य महत्वपूर्ण कक्षों का निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया। कहा कि मऊ नगर को प्रदेश और देश के नामचीन नगरों की सूची में दर्ज कराने के प्रयास में लगे हुए हैं। नगर को इसकी अपनी विशेष पहचान को बनाए रखना है। इसके लिए बुनकरों की ओर से निर्मित साड़ियों के व्यापार को बेहतर बनाने, बिजली की समस्या से उबारने और किसानों और मजदूरों को जीवन जीने के साधनों की उपलब्धता कराने के साथ ही नगर को अन्य मूल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सर्वांगीण विकास के लिए पालिका को हर प्रकार की सुविधा दी जाती रहेगी। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने स्वकर प्रणाली की विसंगतियों को दूर करने का अनुरोध किया। उन्होंने बुनकरों की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि सुबह 5-6 बजे विद्युत चेकिंग के नाम पर बुनकरों को परेशान किया जाना उचित नहीं और गरीब बुनकरों को आपके स्तर से राहत दी जाए। बैठक में पूर्व विधायक उमेश चंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष भाजपा नूपुर अग्रवाल, प्रवीण गुप्ता, भरतलाल राही, अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, लेखाकार-टीएन मिश्रा, राजस्व निरीक्षक अमृता राय, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश, राजू कुमार, जलकल जेई-पंकज वर्मा, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, रमेशचंद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें