फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और योगदान से परिचित कराना नैतिक जिम्मेदारी

विज्ञापन
राष्ट्रीय एकता दिवस  लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर पदयात्रा निकालते  कल्प
विज्ञापन
मऊ। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को कल्प वाटिका फाउंडेशन के तत्वावधान में पदयात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा गाजीपुर तिराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा से आरंभ होकर रोडवेज होते हुए बलिया मोड़ स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर समाप्त हुई। पर्यावरणविद शैलेंद्र ने कहा कि आज के समय में हम रील लाइफ के नायकों को तो खूब याद रखते हैं, लेकिन देश के निर्माण में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले रियल लाइफ हीरोज को भूलते जा रहे हैं। नई पीढ़ी को महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और योगदान से परिचित कराना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। सरदार पटेल ने सैकड़ों रियासतों का विलय कराकर अखंड भारत के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। इस पदयात्रा में वीरेंद्र , रामानंद राय, श्रीराम जायसवाल, डॉ. यश खालिद, पवन गौड़, श्रवण कुमार सिंह, बी.के. अग्रवाल, राहुल यादव, बृजेश मौर्य, अमित प्रजापति, नारायण पांडेय एवं मनोज मौर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें