फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: किशोरी पर कूदा बंदर, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मऊ/कोपागंज। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलीनगर में मंगलवार की देर शाम सड़क किनारे खड़ी किशोरी बंदर के कूदने से गिरकर घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सरायलखंसी थाने के अलीनगर निवासी आंचल राय (14) पुत्री अनिल कुमार राय घर के बाहर सड़क के किनारे खड़ी थी। परिजनों के अनुसार, इसी एक बंदर आंचल पर कूद पड़ा। इससे वह गिर गई। घटना में उसके सिर और शरीर के दूसरे हिस्से में गंभीर चोट आ गई। परिजन उसे लेकर जिला मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की तीन बड़ी बहनें और तीन बड़े भाई हैं। एक बहन की शादी हो चुकी है। किशोरी के पिता पशुपालन कर जीविका चलाते है। घटना के संबंध में सरायलखंसी थानाध्यक्ष रविंद्र राय का कहना है कि किशोरी छत पर थी और अचानक बंदर आ गया। इसके चलते गिरकर मौत हो गई।

बंदरों के हमले में पहले भी हो चुकी है मौत
मऊ। अलीनगर के संजय सिंह की माता धनावती भी बंदर के हमले में घायल हो गई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अलीनगर में सुरेश, जंगली राजभर, सुनील, संजय सिंह सहित कई लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन



बंदर कई लोगों को कर चुके हैं घायल
मऊ। घोसी कस्बा निवासी एक शिक्षक के दूधमुंहे बच्चे को 24 फरवरी 2021 को बंदर ने काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इसके पूर्व 20 नवंबर 2020 को नगर पंचायत घोसी में बंदरों ने 12 से अधिक लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन


कोट...
शासन की तरफ से उत्पाती बंदरों को पकड़ने की जिम्मेदारी नगर निकायों और ग्राम पंचायतों को दी गई है। शिकायतकर्ता निकायों, ग्राम पंचायतों में आवेदन कर सकते हैं। डोबरिया चिंतन प्रभु भाई, डीएफओ, वन विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें