मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी करने और पीटने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम एक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही रहने वाला विधिचंद्र बीते बुधवार की शाम सात बजे उसके घर में घुसकर छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने गाली देते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। अपनी इज्जत बचाने के चलते महिला ने पहले घटना को छुपाना चाहा लेकिन बाद में आरोपी द्वारा धमकी दिए जाने पर पुलिस से शिकायत किया।