फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई जहाज तथा टैंक माडल किया लांच

विज्ञापन
इन्दू प्रकाश पालीटेक्निक कालेज में वर्ल्ड यूथ स्कील डे पर छात्रों द्वारा बनाया गया हवाई जहाज का ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के हलधरपुर स्थित इंदु प्रकाश पालीटेक्निक कालेज के छात्र छात्राओं ने विश्व कौशल दिवस पर संस्था में हवाई जहाज तथा टैंक का माडल तैयार किया। छात्रो ने अपने कौशल तथा जुनून का परिचय देते हुए लगातार छह महीने की कड़ी मेहनत तथा प्रयास से हवाई जहाज तथा टैंक का मॉडल बना कर कालेज ही नहीं बल्कि अपना तथा अपने परिवार के गौरव को बढ़ाया। संस्था के डारेक्टर अखिलेश राय ने छात्र छात्राओं को इस कामयाबी पर बधाई दी। विश्व कौशल दिवस पर इंदु प्रकाश पालीटेक्निक के छात्र छात्राओं ने अपने कौशल के बल पर हवाई जहाज तथा टैंक का माडल तैयार किया। इसमें मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमरजीत कुमार, रोहित गुप्ता, संजय राजभर, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के छात्र गोलू मदृेशिया, शिल्पी गुप्ता, सौरभ मौर्या, सिविल इंजियरिंग के छात्र राम कुमार यादव, अमरजीत, माहेनूर फातिमा का विशेष योगदान रहा। संस्था के डायरेक्टर ने छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर अखिलेश राय ने कहा कि अगर छात्र छात्राएं इसी तरह कड़ी मेहनत और अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करते रहे तो आने वाले समय में चीन जैसे देश पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। सभी प्रकार की वस्तुएं अपने देश में ही निर्मित की जा सकेगी। इस क्रम में संस्था के प्रधानाचार्य अशजद कमाल ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग के छात्र अमरजीत कुमार, रोहित गुप्ता, संजय राजभर, इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के छात्र गोलू मदृेशिया, शिल्पी गुप्ता, सौरभ मौर्या, सिविल इंजियरिंग के छात्र राम कुमार यादव, अमरजीत, माहेनूर फातिमा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कहा कि छात्र छात्राएं अपने कौशल अपने कौशल का प्रयोग कर देश का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें