फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मोबाइल वेटनरी यूनिट रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 201 करोड़ की लागत से 520 मोबाइल वेटनरी यूनिट को फ्लैग आफ किया। इसके सजीव प्रसारण को मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कलेक्ट्रेट के एनआईसी में देखा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर ने कलेक्ट्रेट से मोबाइल वेटनरी यूनिट (एंबुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एक-एक मोबाइल वेटनरी यूनिट जनपद के चारों तहसीलों में लगाई गई है। प्रत्येक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव में जाकर पशुओं का नि:शुल्क इलाज करेगी। कोई भी पशुपालक जिसके पशु बीमार हो वह मोबाइल वेटनरी के टोल फ्री नंबर 1962 पर कॉल करके अपने पशुओं का नि:शुल्क इलाज करा सकता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम प्रसाद ने कहा कि जिले के पशुपालकों को मेडिकल और स्वास्थ्य से संबंधित सभी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए यह बड़ा निर्णय लिया है। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम प्रसाद सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें