फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूर दबंगों ने की मारपीट, आक्रोशित लोगों ने थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरपाकला गांव में बृहस्पतिवार को मनरेगा योजना के तहत चक रोड निर्माण के दौरान दबंगों ने एक दलित मनरेगा मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट की घटना से गुस्साए मजदूरों और ग्रामीणों ने सरायलखंसी थाने का घेराव कर दिया और दबंगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने घायल मजदूर के भाई की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरपाकला गांव में मनरेगा योजना के तहत चकरोड का निर्माण का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह इसी गांव का निवासी रामप्रकाश पुत्र बलदेव और गांव के अन्य लोग काम कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान गांव के संतोष सिंह, आशुतोष सिंह और सौरभ सिंह सहित सात लोग वहां आ गए और रामप्रकाश के साथ गालीगलौज करने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। घटना से अन्य मजदूरों में दहशत मच गई। अन्य मजदूरों ने घायल रामप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर मारपीट की घटना से मनरेगा मजदूर और ग्रामीण नाराज हो गए। विरोध में लोग थाने पहुंच गए जहां आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस की हीला हवाली के बाद गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव किया। ग्रामीण आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने घायल मजदूर के भाई की तहरीर पर तीन नामजद और चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि घायल मजदूर के भाई अमृत कुमार की तहरीर पर संतोष सिंह, आशुतोष सिंह और सौरभ सिंह को नामजद सहित चार अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें