मधुबन में माध्यमिक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में खेलतीं खिलाड़ी।संवाद
- फोटो : MAU
मधुबन। नगर पंचायत के खीरीकोठा में तहसील स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में एमएम पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में 40 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि फतेहपुर मंडाव प्रवीण कुंवर सिंह शुभम व शहीद इंटर कॉलेज के प्रबंधक प्रमोद कुमार मल्ल ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर के किया। इसके उपरांत सब जूनियर बालक वर्ग में एमएम पब्लिक स्कूल व जनता इण्टरमीडिएट कालेज दुबारी के बीच कड़ा मुकाबला रहा। इसमें एमएम पब्लिक स्कूल के खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। सब जूनियर बालिका वर्ग में जूनियर हाईस्कूल मधुबन और जनता इण्टरमीडिएट कालेज दुबारी के बीच कड़े संघर्ष के बाद जूनियर हाईस्कूल मधुबन ने 12 प्वाइंट से जीत हासिल कर अपना दबदबा बनाते हुए जनता इण्टर मिडिएट कालेज दुबारी को पटखनी दी। सीनियर बालिका वर्ग से शहीद इण्टर मीडिएट कालेज मधुबन व पथरदेवा के बीच हुए मुकाबले में शहीद इण्टर कालेज विजयी रहा।
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह शुभम ने कहा कबड्डी का अस्तित्व समाप्त हो रहा है। ऐसे में यह खेल प्रतियोगिता कबड्डी प्रेमियो में संजीवनी का काम करेगी। इस दौरान अखिलेश मल्ल, आदित्य जायसवाल, लालमणि यादव, श्रीराम बरनवाल, विक्रम, अजीत यादव, यतेन्द्रनाथ पाण्डेय, पवन गुप्ता आदि रहे। आयोजक हरिमोहन मल्ल ने आभार जताया।