फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी सीट पर सपा का कब्जा

Sun, 06 Mar 2016 11:52 PM IST
mau, bearu
विज्ञापन
जीत की खुशी
विज्ञापन
आजमगढ़-मऊ स्थानीय एमएलसी चुनाव में सपा को मिली ऐतिहासिक जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी है। चुनाव के प्रभारी बनाए गए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने कहा कि यह जीत 2017 का सेमिफाइनल मैच था। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी फाइनल भी जीत कर फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।   
विज्ञापन

कहा कि भाजपा केंद्र में भले ही झूठे वायदों के बल पर जनता को गुमराह करके भले ही सत्ता में आ गई लेकिन उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उसे मुंह की खानी पड़ेगी। कहा कि महज दो वर्ष में ही जनता भाजपा के करनी और कथनी के अंतर को न सिर्फ जान चुकी है बल्कि उसे देश में अराजकता के माहौल का दोषी भी मानने लगी है।   कहा कि समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करके यह साबित कर दिया कि गांव से लेकर नगर तक के जनप्रतिनिधियों का विश्वास सपा में ही है। जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी एवं जिम्मेदारी नेतागण सभी इस चुनाव को जीतने के लिए जी जान से लगे हुए थे। सभी का प्रयास रंग लाया और आजमगढ़-मऊ एमएलसी चुनाव में उन्हें ऐतिहासिक दर्ज कराई। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इसके लिए बधाई दी।
विज्ञापन

    पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कहा कि सपा सरकार ने जिस प्रकार से नगरों में विकास का एजेंडा तैयार किया है उससे सभासद से लेकर सभी चेयरमैन सभी सपा के पक्ष में वोट डालने के लिए पहले से ही लालायित थे। जीत को सपा के विधायकगण बैजनाथ पासवान, सुधाकर सिंह से लेकर सभी ने पार्टी की उपलब्धियां बताया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें