फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की ग्यारहवी नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के भवन का विधायक ने किया उद्धाटन

विज्ञापन
कुर्थीजाफर नगर पंचायत कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक घोसी विजय राजभर और जिल - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज/ मऊ। नवसृजित नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर भवन कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में घोसी विधायक विजय राजभर ने किया। इस दौरान एक जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का भी शुभारंभ कर मौजूद अफसरों, कर्मचारियों और आम जनता को शपथ दिलाकर किया गया। कुर्थीजाफरपुर जिले की 11वीं पंचायत के रूप में काम करेगी। नवसृजित नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर की आबादी करीब 21 हजार है। नए नगर पंचायत से लोगों को जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ साथ जलकल विभाग के अलावा अन्य विकास कार्यों की सहूलियत मिलेगी। कुर्थीजाफरपुर ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए छह अक्टूबर 2 014 को शासन को पत्र भेजा गया था। जिसे शासन से वर्ष 2017 में ही स्वीकृति दे दी थी। लेकिन आपत्ति डाले जाने से शासन में मामला लंबित हो गया था। सुनवाई और आपत्ति का निस्तारण होने के बाद कुर्थीजाफरपुर को नगर पंचायत बनाने की हरी झंडी मिली थी। नगर पंचायत बनने पर इसका क्षेत्रफल 14 हजार 157 से बढ़ाकर 21 हजार हो गया है। वही नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में शामिल तमाम गांवों के लोगों को अब शहरी सुविधाओं का सीधे लाभ मिलेगा। उक्त नगर पंचायत में उपजिलाधिकारी सदर अतुल वत्स को जहां प्रशासक नियुक्त किया गया है, वही कोपागंज नगर पंचायत के ईओ जयप्रकाश यादव को नवसृजित नगर पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नगर पंचायत भवन और कार्यालय का उद्घाटन जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बुधवार को घोसी विधायक विजय राजभर ने किया। नगर पंचायत भवन के उद्घाटन के बाद डीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को एक जुलाई से 31 जुलाई के बीच चलने वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के बाबत शपथ दिलाई। इस दौरान सीएमओ डॉ सतीश सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी कोपागंज डॉ. आरके झा, डॉ.अल्ताफ, राशिद कमाल, विधिचंद्र वर्मा, ओमप्रकाश गुप्ता सभी आशा बहुएं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के साथ नगर पंचायत के नागरिक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें