फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई और फूल के दुकानदारों को मिले आर्डर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विधान सभा चुनाव की मतगणना वृहस्पतिवार को होनी है। प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की ओर से मतगणना में जीत के बाद मिठाइयां बांटने के लिए दुकानदारों को आर्डर दे दिए हैं। इसी प्रकार माला और फूल के लिए मालियों को तैयार रखने को कह दिया गया है। जिला मुख्यालय के मिठाई के दुकानदारों से भाजपा सहित कई दलों के प्रत्याशियों की ओर से मिठाई के आर्डर दे दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि चूंकि मतगणना के दिन तो जुलूस पर रोक रहेगी लेकिन उसके अगले दिन समर्थकों में पर्याप्त मात्रा में मिठाई का वितरण किया जाएगा। इसलिए दुकानदारों से कहा गया है कि वे अपने दुकानों पर सारा सामान एकत्र करके रखेंगे और जीत होते ही संकेत मिलने पर मिठाइयां तैयार करने में लग जाएं। इसी प्रकार फूल और माला के दुकानदारों को भी तैयार रहने को कहा गया है। उत्साही समर्थकों ने जीते हुए हुए प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद देने की तैयारी कर रखा है। इसलिए दुकानदार भी उस दिन पूरी तैयारी रखने के लिए तत्पर हो गए हैं। जिला मुख्यालय के एक प्रतिष्ठित दुकान के मालिक ने बताया कि कई प्रत्याशियों के समर्थकों की ओर से उसे मिठाईयों की पूरी सामग्री तैयार रखने को कहा है। इसलिए हम लोग भी उस दिन मिठाइयों की खपत को ध्यान में रखते हुए तैयारी कर रखी है। इसी प्रकार राजू नामक माली ने बताया कि मतगणना के दिन हमेशा ही फूल और माला की काफी बिक्री होती है। इसे ध्यान में रखते हुए बनारस से बुधवार की रात में ही पर्याप्त मात्रा में फूल और माला मंगाने की तैयारी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें