मऊ ः अमिला के सोनाडीह गाँव निवासी वैष्णवी सिंह मिस को चंडीगढ़ में एशिया यूनिवर्स 2020 चुना गया। संव?
- फोटो : MAU
मऊ/अमिला। क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी वैष्णवी सिंह ने चंडीगढ़ के जीरकपुर में इंपीरियल ग्लिट्स प्राइड ऑफ नेशन-2020 द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में बीते रविवार को मिस एशिया यूनिवर्स 2020 का खिताब जीतकर जिले को गौरवान्वित किया है। वैष्णवी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। घोसी तहसील क्षेत्र के सोनाडीह गांव निवासी डॉ. एचएन सिंह की बेटी पढ़ाई के दौरान ही विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने लगी थी। पढ़ाई के साथ माडलिंग में कैरियर बनाने का सपना भी संजोए हैं। 2015 में सनबीम वाराणसी से हाईस्कूल, 2017 में सेंट जोसफ बड़हलगंज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उसने नोएडा फिल्म सिटी में बीएससी में दाखिला लिया। चंडीगढ़ के जीरकपुर में 20 दिसंबर को इंपीरियल ग्लिट्स प्राइड ऑफ नेशन-2020 द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में उसने मिस एशिया यूनिवर्स 2020 का खिताब जीता। पिता डॉ. एचएन सिंह पटेल ने बताया कि उन्हें इस बात की खुशी है कि उनकी बेटी ने जो सपना संजोया था, उस मुकाम को प्राप्त करके जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।