थाना क्षेत्र के उन्दुरा में बाइक सवार बदमाशों ने पलिया बुजुर्ग निवासी एक युवक से मारपीट कर उसका मोबाइल और घड़ी छीन लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। संदीप कुमार शनिवार देर शाम मधुबन से अपने घर जा रहा था। उन्दुरा चट्टी पर चार बदमाशों ने उसे रोक लिया तथा मोबाइल छीनने लगे। जब संदीप ने विरोध किया तो बदमाशों ने मारपीट कर घड़ी एवं मोबाइल दोनों छीन लिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक अब्दुल वहीद एवं उपनिरीक्षक लालमणि सरोज मौके पर पहुंचे।