फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊः वाहन चेकिंग के दौरान बदमाशों ने सिपाही के सिर पर किया वार, एक गिरफ्तार, दूसरा फरार

Mon, 20 Sep 2021 12:01 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

 वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कांस्टेबल पर हमला बोल दिया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
वाहन चेकिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुवापुर मोड़ पर रविवार रात लगभग 10 बजे वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कांस्टेबल पर हमला बोल दिया। भारी वस्तु से हमले में कांस्टेबल का सिर फट गया। इस दौरान एक बदमाश फरार हो गया, जबकि दूसरा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। पुलिस ने उसके पास से तमंचा बरामद किया है।  

विज्ञापन


रविवार रात रामराज यादव अपने साथी कांस्टेबल के साथ बबुवापुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी सामने से बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। उन्होंने जब रुकने का इशारा किया तो बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। कांस्टेबलों ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें रामराज यादव का सिर फट गया।

इसी बीच एक बदमाश मौका पाते ही भाग निकला। जबकि दूसरा सुवराबोझ निवासी अनिल चौहान अवैध तमंचे के साथ पकड़ा गया। सूचना पाकर पुलिस के और जवान पहुंच गए और घायल कांस्टेबल को उपचार ले लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाश से थाने में पूछताछ कर रही है। इस संबंध में  सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें