फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने सिपाही पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुवापुर मोड़ पर रविवार रात लगभग 10 बजे वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने सिपाही पर हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने हमला करने वाले एक बदमाश को तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसर फरार हो गया। रविवार रात रामराज यादव अपने साथी कांस्टेबल के साथ बबुवापुर मोड़ के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी बाइक पर सवार आते दिखे जिसे सिपाही ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के रूकने का इशारा देख बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगे। कांस्टेबलों ने फुर्ती दिखाते हुए दोनों को पकड़ लिया। पुलिस से घिरता देख बाइक सवारों ने सिपाही पर हमला कर दिया। जिसमें रामराज यादव का सिर फट गया। इसी बीच एक बदमाश मौका पाते ही भाग निकला। जबकि दूसरा सुवराबोझ निवासी युवक तमंचे के साथ पकड़ा गया। सूचना पाकर पुलिस के अन्य जवान मौके पर पहुंच गए और घायल कांस्टेबल को उपचार ले लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सरायलखंसी थानाध्यक्ष राम सिंह ने बताया कि घायल सिपाही का इलाज चल रहा है। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें