बोझी बाजार। घोसी कोतवाली के बोझी- कटिहारी मार्ग पर स्थित इजरार चट्टी पर रखी गई एक गुमटी में शनिवार की रात किसी शरारती तत्व ने आग लगा दिया। लोगों का कहना है कि आग लगाने वाले ने गुमटी पर कोई ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर आग लगा दिया। जिस कारण गुमटी थोड़े ही समय में जलकर राख हो गई। इससे दुकानदार की गुमटी सहित हजारों रुपये के सामान जलकर राख हो गए। कटिहारी गांव निवासी पिंटू नट इजहार चट्टी पर गुमती में मुर्गा-मीट की दुकान किया है। शनिवार की देर शाम वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। लगभग 11 बजे किसी ने गुमती में आग लगा दी, जो धूं-धूं कर जलने लगी। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। तब तक गुमटी का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो गया था। पीड़ित दुकानदार सूचना पाकर मौके पर पहुंचा। इसकी जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदार से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस जांच में जुट गई है। संवाद