फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: ट्रेन से कट कर खनन विभाग के लिपिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पनियरा रेलवे फाटक पर सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे 44 वर्षीय खनन विभाग के लिपिक धर्मवीर सिंह की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों व अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नुपुर निवासी धर्मवीर सिंह (44) वर्ष पुत्र स्व. शमशेर सिंह कलेक्ट्रेट में खनन विभाग में लिपिक के पद पर तैनात थे। सोमवार को उनके चाचा के घर शिव चर्चा रखी गई थी। सामान कम पड़ने पर खरीदारी के लिए मऊ शहर सामान लेने आ रहे थे। अभी पनियरा रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे कि ट्रेन की चपेट में आकर मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी, पुत्र और पुत्री को लेकर मायके किसी कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। सूचना पाकर वो भी घर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की जानकारी अधिकारियों व उनके शुभचिंतकों में हुई तो भागते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें