फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बारिश से बचने के लिए मड़ई में छिपे अधेड़ पर गिरा टिनशेड, मलबे में दबकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बरवा गांव में शुक्रवार की दोपहर मौसम का मिजाज बदलने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से बचने के लिए अपने ट्यूबवेल की मड़ई में छिपे एक 54 वर्षीय व्यक्ति की टिनशेड गिरने से मलबे में दबकर मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। जानकारी के मुताबिक, बरवा गांव के रहने वाले रामप्रवेश चौबे (54) का उनके घर से करीब दो सौ मीटर दूर खेत में ट्यूबवेल है। रोज की तरह शुक्रवार की दोपहर भी वह अपने ट्यूबवेल पर गए हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी-पानी से खुद को बचाने के लिए रामप्रवेश चौबे ट्यूबवेल पर ही करकट (टिनशेड) से बनी मड़ई के नीचे चले गए। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें निकाल कर रानीपुर सीएचसी लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने रामप्रवेश को मृत घोषित कर दिया। रामप्रवेश की मौत के बाद उनके तीन बेटे और दो बेटियों का रो रोकर बुरा हाल है।इस बाबत थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, शव को कब्जे में लेकर।पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें