दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी दुबारी से 500 मीटर पूर्व दिशा में ट्रक के चपेट में आने से मंगलवार को मोटरसाइकिल से एक अधेड़ घायल हो गया और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घायल को दुबारी के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 11 बजे दिन में दुबारी पुलिस चौकी क्षेत्र के भेड़कुल सुल्तानपुर निवासी सीताराम सिंह (60) घर से दुबारी आ रहे थे तभी एक ट्रक दुबारी के तरफ से गजियापुर के तरफ जा रहा थे। मोटरसाइकिल चालक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को गिरफ्तार करके चौकी पर ट्रक को खड़ा करवाया। संवाद