फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ का पोखरी में मिला शव

विज्ञापन
मधुबन के काठतरांव गांव स्थित पोखरी में शव मिलने के बाद जुटी भीड़।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। थाना क्षेत्र के काठतराव स्थित पोखरी में एक अधेड़ का शव बृहस्पतिवार की सुबह उतराया मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक की शिनाख्त सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ी रहजनिया निवासी के रूप में हुई। रामपुर एसओ समर बहादूर सरोज ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह काठतराव गांव में एक पोखरी में अधेड़ का शव मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिली। शव को बाहर निकालने पर उसके जेब में रखे आधार कार्ड तथा निर्वाचन कार्ड से उसकी शिनाख्त सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ी रहजनिया निवासी रंगीलाल चौहान (59) के रूप में हुई। मृतक वहां कैसे पहुंचा, उसका शव पोखरी में कैैसे पहुंचा, यह सब जांच की जा रही है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें