फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ वर्षीय बच्ची को पकड़कर ले जा रहा अधेड़ गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय बच्ची का अपहरण कर ले जा रहे अधेड़ को गांव के लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के कुड़ैल गांव निवासी दिनेश शर्मा बकरी चरा रही उसकी आठ वर्षीय पुत्री का मुंह दबाकर उसे अपने साथ ले जा रहा था। ग्रामीणों ने बच्ची को ले जाता देख शोर मचाया। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष राजकेशर सिंह ने बताया कि आरोपी नशे में बच्ची को उठाकर पैदल ले जा रहा था। उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें