फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के नगरीपार प्राथमिक स्कूल पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत बच्चे।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। प्राथमिक विद्यालय नगरीपार में पुरातन छात्र/अभिभावक सम्मेलन एवं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रत्येक कक्षा के प्रथम पांच स्थान प्राप्त करने वाले मेधावियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश ने बच्चों को मेहनत से पढ़ने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तिरुपति बाला सिंह तथा एसएमपी अध्यक्ष विरेन्द्र प्रजापति के आर्थिक सहयोग से तैयार डिजिटल क्लास का शुभारंभ भी मुख्य अतिथि ने किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर लोगों का मन मोह लिया। संचालन धनंजय कुमार सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने आभार जताया। इस दौरान राजकुमार यादव, संजय कुमार तिवारी, बृजेश पांडे, शंकुल, वंशराज प्रसाद, राजेश कुमार, संजय यादव, शगुफ्ता परवीन, सुनीता यादव, ट्विकल, शेषनाथ, शशिकला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें