फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 43 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, मुश्किल हुआ गुजारा

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सप्ताह से जिले में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। दो दिन से तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहंुच हुआ है। एक सप्ताह से न्यूनतम तापमान 27-32 डिग्री सेल्सियस पर चल रहा है। गर्मी का हाल यह है कि सुबह 10 बजे के बाद घर से निकलने की लोग हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। लू का असर दिनभर रहता है।
विज्ञापन

दिन और रात के तापमान में विशेष अंतर नहीं है। रविवार सुबह 10 बजते ही दोपहर जैसा एहसास होने लगा। प्रचंड गर्मी से न दिन में राहत है और न रात में। कूलर और पंखे बेअसर हो गए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिनभर धूप बर्दाश्त नहीं हो रही है। लू की मार से जनजीवन बेहाल होने लगा है। वहीं लोगों को प्यास अधिक लग रही है। तेज धूप के कारण लोग बाहर जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पा रहे हैं। महिलाएं घर से बाहर निकलते समय मुंह पर डुपट्टा बांधकर ही निकल रही हैं। वहीं पुरुष भी गमछा बांधे हुए ही बाहर से निकल रहे है। दोपहर तक बाजार पूरी तरह सन्नाटा लग रहा है।
विज्ञापन



गर्मी के बीच कई इलाकों में पानी और बिजली के संकट से लोग बेहाल हैं। बिजली कटने से पानी की आपूर्ति नगर के प्रमुख मोहल्लों में नहीं हो रही है। बिजली की मांग बढ़ने से बिजली कटौती भी बढ़ गई है। कई जगहों पर ट्रांसफार्मर भी जल गए हैं।

विशेषज्ञों ने ह्रदयरोगियों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएन खत्री ने बताया कि गर्मी में खासतौर पर बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी अधिक पीना चाहिए। गर्मी में बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर पानी में नमक डाल कर पिलाने की सलाह दिए। कहा कि गर्मी में सफाई का ध्यान रखकर लूज मोशन, अपच आदि से बचाव कर सकते हैं।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएन खत्री का कहना है कि गर्मी में खासतौर पर बुजुर्गों को सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को पानी अधिक पीना चाहिए। गर्मी में बच्चों को डिहाइड्रेशन की समस्या होने पर पानी में नमक डाल कर पिलाना चाहिए। गर्मी में सफाई का ध्यान रखकर लूज मोशन, अपच आदि से बचाव कर सकते हैं।


ट्रिपिंग तथा लो बोल्टेज से परेशान हैं लोग
बढुआगोदाम। क्षेत्र के कहिनौर, बबुआपुर, रैकवारडीह सहित विभिन्न इलाकों में लाइन ट्रिपिंग की समस्या से उपभाेक्ता परेशान हैं। क्षेत्र के रविंद्र सिंह, राम कुमार शर्मा, सूरज मौर्य ने बताया कि सुबह से लेकर रात तक ट्रिपिंग के चलते विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहती है। वोल्टेज लो होने से पंखा तक चल नहीं पाता ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें