मऊ। मलेशिया में फंसे जिले के नौजवानों को स्वदेश वापस लाने के लिए घोसी के सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपे। इसमें उन्होंने डीएम को बताया कि वो मलेशिया में फंसे युवाओं के परिवारीजन से मिलकर आ रहे हैं। युवाओं की वापसी में जो खर्च आएगा सांसद अतुल राय उसको वहन करने के लिए तैयार है। दूसरी तरफ अमर उजाला की तरफ से प्रकाशित किए गए खबर को समाजवादी पार्टी ने ट्विट किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने बताया कि वो बच्चों की वापसी के लिए भारतीय दूतावास के सचिव से वार्ता किए है। समाजवादी पार्टी भी फंसे जिले के युवाओं की वापसी के लिए जो भी खर्च आएगा देने को तैयार है। घोसी के बसपा सांसद अतुल राय के प्रतिनिधि गोपाल राय बुुधवार की दोपहर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी से मिलकर मलेशिया में फंसे युवाओं की वापसी के बाबत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोपाल राय ने मलेशिया में फंसे छह युवाओं के नाम पता को अंकित किया है। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि फंसे नौजवानों में शामिल जिले के कसारा निवासी दुर्गेश राजभर के घर पहुंचकर उसके परिवार से मिलकर उन्हें आश्वासन दिया गया। दुर्गेश के पिता शिवशंकर राजभर को उनके पुत्री को वापस लाने और परिवार को आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया गया। सांसद प्रतिनिधि ने बताया कि इस बाबत भारत सरकार, गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय को ट्वीट भी किया गया। इसमें मलेशिया में फंसे युवकों को शीघ्र वापस लाने की मांग की गई। दूसरी तरफ अमर उजाला में प्रकाशित खबर को समाजवादी पार्टी ने ट्विट कर केंद्र सरकार से युवाओं के वापसी की मांग किया। राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने बताया कि इस बाबत विदेश मंत्रालय में भारतीय दूूतावास के सचिव से वार्ता की गई। सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया। बोले सात अगस्त तक युवाओं को उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाएगी। राजीव राय ने बताया कि युवाओं की वापसी में आने वाले खर्च को सपा वहन करने को तैयार है। बोले कंपनी के मैनेजर से भी वार्ता की गई। उसने युवकों को छोड़ने के एवज में दो लाख के करीब डिमांड किया है।